विद्यालय श्रेणी

Gauseva
Gauseva

गौ विज्ञान परीक्षा 2026-27

आवश्यक निर्देश

1- परीक्षा तीन श्रेणी में होगी

  • श्रेणी A & (माध्यमिक स्तर) कक्षा 6 से 8 तक
  • श्रेणी B & (उच्चतर माध्यमिक स्तर) कक्षा 9 से 12 तक
  • श्रेणी C & ओपन श्रेणी (कोई भी सम्मिलित हो सकता है)

2- सभी श्रेणी के परीक्षार्थियों को पृथक-पृथक निम्नानुसार पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

प्रांत स्तर पर प्रथम 31,000 नगद एवं गौ उत्पाद किट
द्वितीय 21,000 नगद एवं गौ उत्पाद किट
तृतीय 11,000 नगद एवं गौ उत्पाद किट
जिला स्तर पर प्रथम 3100 नगद एवं गौ उत्पाद किट
द्वितीय 2100 नगद एवं गौ उत्पाद किट
तृतीय 1100 नगद एवं गौ उत्पाद किट

विद्यालय स्तर पर अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पंचगव्य उत्पाद किट प्रदान किया जायेगा।

3- एक ही पुरस्कार के लिये 2 या अधिक विजेता के चयनित होने पर टॉस के द्वारा विजेता का चयन किया जायेगा जो सभी को मान्य होगा।

4- सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

5- परीक्षा में पंजीयन हेतु सभी परीक्षार्थियों को निम्नानुसार गौ सेवा सहयोग राशि अपेक्षित है-

Group A कक्षा 6 से 8 25/-
Group B कक्षा 9 से 12 30/-
Group C ओपन श्रेणी 40/-

6- परीक्षा के अध्ययन के लिये संदर्भ ग्रन्थ “गाय धर्म और विज्ञान” का पीडीएफ वेबसाइट में उपलब्ध है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के आधार पर परीक्षा में प्रश्न पूछे जायेंगे। बहुत से विद्यार्थियों के पास पूर्व से ही यह ग्रन्थ उपलब्ध है, जो विद्यार्थी गौ विज्ञान ग्रन्थ खरीदना चाहते हैं वे निर्धारित शुल्क जमा कर गौ विज्ञान ग्रन्थ प्राप्त कर सकते हैं।

शुल्क विवरण -

गौ विज्ञान ग्रन्थ सहयोग राशि विद्यालय श्रेणी ओपन श्रेणी
ग्रुप A – 30/- ग्रुप C – 80/-
ग्रुप B – 50/-

7- विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु हम 15 विडियो की एक सीरीज भी बना रहे हैं, जिसे हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/@gausevacg में 18 सितंबर को अपलोड किया जायेगा। इसका लिंक Website/Whatsapp के माध्यम से सभी को शेयर किया जायेगा।

8- सभी विद्यार्थियों के लिये शाक वाटिका का निर्माण करना अनिवार्य है। इसका विधिवत प्रशिक्षण ऑनलाइन@ऑफलाइन मोड में सभी को प्रदान किया जायेगा।

9- संस्था की वेबसाइट www.gausevacg.org है। पंजीयन सहित समस्त प्रक्रिया इसी वेबसाइट के माध्यम से होगी। रिजल्ट, सूचना आदि समस्त विवरण आपको इसी माध्यम से प्राप्त होंगे।

10- किन्हीं विशेष परिस्थितियों में तिथियों में परिवर्तन हो सकता है जिसकी विधिवत सूचना समय पूर्व सभी को प्रदान की जायेगी।

11- किसी भी प्रकार के वाद-विवाद होने की स्थिति में परीक्षा आयोजन समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

12- परीक्षार्थी के स्वयं का परिवार गौव्रति परिवार बने तथा प्रत्येक परीक्षार्थी के माध्यम से कम से कम 5 परिवार गौव्रति बने यही इस परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। आपके सहयोग से गौवंश की घर वापसी संभव है।


सम्पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

1- ऑनलाइन पंजीयन

विद्यालय श्रेणी 10 अगस्त से 16 अक्टूबर तक
ओपन श्रेणी 10 अगस्त से 15 दिसंबर तक

2- पंजीयन सेवा शुल्क

विद्यालय श्रेणी ओपन श्रेणी
ग्रुप A – 25/- ग्रुप C – 40/-
ग्रुप B – 30/-

3- गौ विज्ञान ग्रन्थ सहयोग राशि

विद्यालय श्रेणी ओपन श्रेणी
ग्रुप A – 30/- ग्रुप C – 80/-
ग्रुप B – 50/-

गौ विज्ञान ग्रन्थ लेना वैकल्पिक है। जिन्हें आवश्यकता हो वे ले सकते हैं अन्यथा सभी अध्ययन हेतु ग्रन्थ का पीडीएफ वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

4- प्रथम चरण की परीक्षा – 17 नवम्बर 2026 (मंगलवार) गोपाष्टमी स्वयं के (सिर्फ विद्यालय श्रेणी हेतु) विद्यालय में ही सम्पन्न होगी।

5- परीक्षा परिणाम की घोषणा – 1 दिसंबर 2026

6- द्वितीय चरण की परीक्षा एवं गौ सेवा संगम – 17 जनवरी 2027 (रविवार)

(सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में)

(विद्यालय श्रेणी हेतु यह द्वितीय चरण एवं ओपन श्रेणी हेतु यह प्रथम चरण की परीक्षा होगी)

7- परीक्षा परिणाम की घोषणा – 1 फरवरी 2027 को परीक्षा परिणाम की घोषणा की जायेगी। वेबसाइट में परिणाम देखा जा सकेगा।

8- अंतिम चरण की परीक्षा, पुरस्कार वितरण एवं गौ सेवा संगम – तिथि, स्थान एवं सम्पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा 17 जनवरी को आयोजित गौ सेवा संगम में किया जायेगा।

9- संस्था की वेबसाइट – www.gausevacg.org

10- संस्था की Email ID – gausevacg@gmail.com


गौ विज्ञान परीक्षा 2026-27

विद्यालयीन स्तर के परीक्षार्थियों के लिये नियमावली

1- विद्यालय श्रेणी की परीक्षा तीन चरणों में होगी। प्रथम चरण की परीक्षा 17 नवम्बर मंगलवार को संबंधित विद्यालय में ही होगी। परीक्षा का समय दोपहर 01:00 से 3:30 बजे रहेगा। परीक्षार्थी को आधा घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र आना आवश्यक है। विद्यालय के प्राचार्य ही केन्द्राध्यक्ष रहेंगे। किसी एक श्रेणी में न्यूनतम 25 परीक्षार्थी होने पर ही संस्था को परीक्षा केन्द्र माना जायेगा। कम संख्या में पंजीयन होने पर निकट के परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देना होगा।

2- प्रथम चरण की परीक्षा में केन्द्र के गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी ही अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं से सहयोग लेकर विद्यार्थियों का मूल्यांकन करेंगे तथा 30 नवम्बर 2026 तक अंकों को Online Portal में प्रविष्ट करेंगे। 1 दिसंबर को परीक्षा परिणाम की घोषणा की जायेगी तथा प्रत्येक विद्यालय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

3- द्वितीय चरण की परीक्षा सिर्फ प्रथम चरण की परीक्षा में चयनित परीक्षार्थियों की ही होगी। परीक्षा ब्लॉक केन्द्र में होगी। परीक्षा तिथि 17 जनवरी 2027 (रविवार) है। परीक्षा स्थल एवं सम्पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम की सूचना पृथक से दी जाएगी।

4- तृतीय चरण@प्रदेश स्तर की परीक्षा एवं जिला तथा प्रदेश स्तरीय पुरस्कार वितरण रायपुर में आयोजित गौ सेवा संगम के कार्यक्रम में होगा। इनमें सिर्फ द्वितीय चरण में चयनित परीक्षार्थी ही सम्मिलित होंगे। परीक्षा तिथि एवं स्थान की विस्तृत सूचना पृथक से दी जाएगी।

5- सभी परीक्षार्थियों को अपने-अपने घरों में शाकवाटिका का निर्माण करना अनिवार्य है। शाकवाटिका 31 अक्टूबर तक पूर्ण करें। उसका विडियो एवं फोटो के आधार पर विद्यालय के प्रभारी शिक्षक मूल्यांकन करेंगे। परीक्षा में 20 % अंक शाकवाटिका के जुड़ेंगे। माध्यमिक स्तर का पेपर 50 अंकों का होगा जिसमें 10 अंक शाकवाटिका के होंगे। उच्चतर माध्यमिक स्तर का पेपर 75 अंकों का होगा जिसमें 15 अंक शाकवाटिका के होंगे। माध्यमिक स्तर पर 0-10 एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर 0-15 अंक देय होगा, जिसका मूल्यांकन परीक्षक करेंगे। यदि कोई परीक्षार्थी शाक वाटिका नहीं बनाता है तो उसे शून्य अंक दिया जाएगा।

शाक वाटिका के निर्माण में सिर्फ गोबर खाद एवं जैविक कीट नियंत्रक का ही उपयोग करना है। किसी भी स्थिति में रासायनिक खाद एवं कीटनाशक का उपयोग वर्जित है।

6- इस वर्ष द्वितीय एवं तृतीय चरण की परीक्षा में भी 20% अंक शाकवाटिका के जुड़ेंगे। मूल्यांकन की प्रक्रिया पृथक से बताई जाएगी।

7- प्रत्येक शाकवाटिका में निम्नानुसार पौधे होना अनिवार्य है-

  1. कम से कम पाँच प्रकार के औषधीय पौधे
  2. कम से कम पाँच प्रकार के फलों के पौधे
  3. कम से कम पाँच प्रकार के फूलों के पौधे
  4. कम से कम पाँच प्रकार के लता (नार) वाली सब्जी के पौधे
  5. कम से कम तीन प्रकार के पत्तेदार सब्जी (भाजी) के पौधे
  6. कम से कम तीन प्रकार के कंद वाली सब्जी के पौधे
  7. कम से कम तीन प्रकार के तने वाली सब्जी के पौधे

8- शाकवाटिका निर्माण का प्रशिक्षण विद्यालय के संबंधित गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी प्रदान करेंगे, जिन्हें हमारी संस्था द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

9- शाकवाटिका निर्माण घर की टैरेस या बाड़ी में ही किया जाना चाहिये।

10- विद्यालय से भी अपेक्षा है कि वह अपने परिसर में शाकवाटिका का निर्माण करें। अच्छी शाकवाटिका का निर्माण करने वाले विद्यालय को जिला@प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

11- विद्यालय की शाकवाटिका का निरीक्षण जिला स्तरीय समिति द्वारा 1 से 15 दिसंबर के मध्य किया जायेगा।

12- प्रथम चरण की परीक्षा हेतु आवश्यक परीक्षा सामग्री यथा प्रश्न पत्र, उत्तरपुस्तिका, विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र ये सभी संस्था को 5 नवम्बर तक उपलब्ध करवा दिये जायेंगे।

13- द्वितीय एवं तृतीय चरण की परीक्षा हेतु चयनित विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने की व्यवस्था स्वयं से करना रहेगा। वे अपने पालक या शिक्षक के साथ परीक्षा केन्द्र पहुंचेंगे। संस्था द्वारा इस हेतु कोई यात्रा व्यय प्रदान नहीं किया जायेगा।

14- विद्यालय के गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी से अपेक्षा रहेगी कि वे संस्था द्वारा उपलब्ध ग्रन्थ@पीडीएफ के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रत्येक शनिवार इसका अध्यापन जरूर करायें। सितंबर एवं अक्टूबर माह में अध्यापन जरूर हो।

15- किसी विद्यालय में 100 विद्यार्थियों से अधिक पंजीयन (दोनों श्रेणी मिलाकर) होने पर संस्था को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जायेगा।

16- “मेरा विद्यालय गौव्रति विद्यालय” ऐसा अभियान प्रत्येक विद्यालय द्वारा चलाया जाना चाहिये।

17- संस्था के गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क एकत्र करके एक साथ संस्था को Online माध्यम से भुगतान करेंगे। इस हेतु संस्था की वेबसाइट में पूरी पंजीयन प्रक्रिया का डेमो विडियो उपलब्ध है। इसी अनुसार विद्यार्थी का पंजीयन होगा एवं शुल्क जमा होगा।

18- शुल्क से प्राप्त राशि में से प्रति विद्यार्थी 5/- (पाँच रुपये) विद्यालय अपने पास ही रखेगी। इसी प्राप्त राशि से आप प्रथम चरण की परीक्षा के दिन आवश्यक व्यय कर सकेंगे। शेष राशि संस्था को प्रेषित की जायेगी।

19- विद्यार्थियों के लिये गौ विज्ञान ग्रन्थ लेना वैकल्पिक है। यदि आपको आवश्यक है तो पंजीयन के समय ही उसकी संख्या एवं राशि RTGS करेंगे। शुल्क प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर ग्रन्थ विद्यालय को उपलब्ध करवा दिया जायेगा।

20- विद्यालय से अपेक्षा है कि विद्यालय के NCC/NSS/Scout/रेडक्रास के विद्यार्थियों को लेकर गौ सेवा दल का भी निर्माण करें जिसके माध्यम से गौ सेवा के कार्य को आगे बढ़ाया जा सकें।