ओपन श्रेणी

Gauseva
Gauseva

गौ विज्ञान परीक्षा 2026-27

आवश्यक निर्देश

1- परीक्षा तीन श्रेणी में होगी

  • श्रेणी A & (माध्यमिक स्तर) कक्षा 6 से 8 तक
  • श्रेणी B & (उच्चतर माध्यमिक स्तर) कक्षा 9 से 12 तक
  • श्रेणी C & ओपन श्रेणी (कोई भी सम्मिलित हो सकता है)

2- सभी श्रेणी के परीक्षार्थियों को पृथक-पृथक निम्नानुसार पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

प्रांत स्तर पर प्रथम 31,000 नगद एवं गौ उत्पाद किट
द्वितीय 21,000 नगद एवं गौ उत्पाद किट
तृतीय 11,000 नगद एवं गौ उत्पाद किट
जिला स्तर पर प्रथम 3100 नगद एवं गौ उत्पाद किट
द्वितीय 2100 नगद एवं गौ उत्पाद किट
तृतीय 1100 नगद एवं गौ उत्पाद किट

विद्यालय स्तर पर अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पंचगव्य उत्पाद किट प्रदान किया जायेगा।

3- एक ही पुरस्कार के लिये 2 या अधिक विजेता के चयनित होने पर टॉस के द्वारा विजेता का चयन किया जायेगा जो सभी को मान्य होगा।

4- सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

5- परीक्षा में पंजीयन हेतु सभी परीक्षार्थियों को निम्नानुसार गौ सेवा सहयोग राशि अपेक्षित है-

Group A कक्षा 6 से 8 25/-
Group B कक्षा 9 से 12 30/-
Group C ओपन श्रेणी 40/-

6- परीक्षा के अध्ययन के लिये संदर्भ ग्रन्थ “गाय धर्म और विज्ञान” का पीडीएफ वेबसाइट में उपलब्ध है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के आधार पर परीक्षा में प्रश्न पूछे जायेंगे। बहुत से विद्यार्थियों के पास पूर्व से ही यह ग्रन्थ उपलब्ध है, जो विद्यार्थी गौ विज्ञान ग्रन्थ खरीदना चाहते हैं वे निर्धारित शुल्क जमा कर गौ विज्ञान ग्रन्थ प्राप्त कर सकते हैं।

शुल्क विवरण -

गौ विज्ञान ग्रन्थ सहयोग राशि विद्यालय श्रेणी ओपन श्रेणी
ग्रुप A – 30/- ग्रुप C – 80/-
ग्रुप B – 50/-

7- विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु हम 15 विडियो की एक सीरीज भी बना रहे हैं, जिसे हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/@gausevacg में 18 सितंबर को अपलोड किया जायेगा। इसका लिंक Website/Whatsapp के माध्यम से सभी को शेयर किया जायेगा।

8- सभी विद्यार्थियों के लिये शाक वाटिका का निर्माण करना अनिवार्य है। इसका विधिवत प्रशिक्षण ऑनलाइन@ऑफलाइन मोड में सभी को प्रदान किया जायेगा।

9- संस्था की वेबसाइट www.gausevacg.org है। पंजीयन सहित समस्त प्रक्रिया इसी वेबसाइट के माध्यम से होगी। रिजल्ट, सूचना आदि समस्त विवरण आपको इसी माध्यम से प्राप्त होंगे।

10- किन्हीं विशेष परिस्थितियों में तिथियों में परिवर्तन हो सकता है जिसकी विधिवत सूचना समय पूर्व सभी को प्रदान की जायेगी।

11- किसी भी प्रकार के वाद-विवाद होने की स्थिति में परीक्षा आयोजन समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

12- परीक्षार्थी के स्वयं का परिवार गौव्रति परिवार बने तथा प्रत्येक परीक्षार्थी के माध्यम से कम से कम 5 परिवार गौव्रति बने यही इस परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। आपके सहयोग से गौवंश की घर वापसी संभव है।


सम्पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

1- ऑनलाइन पंजीयन

विद्यालय श्रेणी ओपन श्रेणी
10 अगस्त से 16 अक्टूबर तक 10 अगस्त से 15 दिसंबर तक

2- पंजीयन सेवा शुल्क

विद्यालय श्रेणी ओपन श्रेणी
ग्रुप A – 25/- ग्रुप C – 40/-
ग्रुप B – 30/-

3- गौ विज्ञान ग्रन्थ सहयोग राशि

विद्यालय श्रेणी ओपन श्रेणी
ग्रुप A – 30/- ग्रुप C – 80/-
ग्रुप B – 50/-

गौ विज्ञान ग्रन्थ लेना वैकल्पिक है। जिन्हें आवश्यकता हो वे ले सकते हैं अन्यथा सभी अध्ययन हेतु ग्रन्थ का पीडीएफ वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

4- प्रथम चरण की परीक्षा – 17 नवम्बर 2026 (मंगलवार) गोपाष्टमी स्वयं के (सिर्फ विद्यालय श्रेणी हेतु) विद्यालय में ही सम्पन्न होगी।

5- परीक्षा परिणाम की घोषणा – 1 दिसंबर 2026

6- द्वितीय चरण की परीक्षा एवं गौ सेवा संगम – 17 जनवरी 2027 (रविवार)

(सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में)

(विद्यालय श्रेणी हेतु यह द्वितीय चरण एवं ओपन श्रेणी हेतु यह प्रथम चरण की परीक्षा होगी)

7- परीक्षा परिणाम की घोषणा – 1 फरवरी 2027 को परीक्षा परिणाम की घोषणा की जायेगी। वेबसाइट में परिणाम देखा जा सकेगा।

8- अंतिम चरण की परीक्षा, पुरस्कार वितरण एवं गौ सेवा संगम – तिथि, स्थान एवं सम्पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा 17 जनवरी को आयोजित गौ सेवा संगम में किया जायेगा।

9- संस्था की वेबसाइट – www.gausevacg.org

10- संस्था की Email ID – gausevacg@gmail.com


गौ विज्ञान परीक्षा 2026-27

ओपन श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिये नियमावली

1- ओपन श्रेणी को Group - C भी कह सकते हैं।

2- इस श्रेणी में कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकता है। महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, शिक्षक, पालक, गौसेवक आदि।

3- इस श्रेणी के अभ्यर्थी हेतु कोई आयु बंधन अथवा योग्यता निर्धारित नहीं है।

4- ओपन श्रेणी की परीक्षा दो चरणों में सम्पन्न होगी। प्रारंभिक चरण की परीक्षा 17 जनवरी 2027 रविवार को प्रदेश के सभी 146 विकासखण्ड मुख्यालय में सम्पन्न होगी। इस परीक्षा में जिला स्तर पर चयनित प्रथम पाँच अभ्यर्थी अंतिम चरण की परीक्षा में सहभागी होंगे। परन्तु जिला स्तरीय पुरस्कार सिर्फ प्रथम तीन को ही प्रदान किया जायेगा। चतुर्थ व पंचम को सिर्फ प्रांत स्तरीय परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जायेगा, किसी प्रकार का पुरस्कार नहीं दिया जायेगा।

5- प्रारंभिक चरण की परीक्षा के दिन ही गौ सेवा संगम, अभिनन्दन कार्यक्रम आदि भी होगा। अभ्यर्थी को सुबह 9 बजे अनिवार्यतः अपने ब्लॉक के परीक्षा केन्द्र (कार्यक्रम स्थल) में पहुँचना रहेगा। शाम 4:30 तक कार्यक्रम समाप्त होगा। पूरे समय रहना आवश्यक है। कार्यक्रम स्थल पर ही सभी के लिये भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

6- प्रतिभागी/अभ्यर्थी को उनका प्रमाण पत्र 17 जनवरी को ही परीक्षा केन्द्र में प्रदान किया जायेगा।

7- कार्यक्रम स्थल (परीक्षा स्थल) की जानकारी अभ्यर्थी को उनके व्हाट्सएप नम्बर के माध्यम से 31 दिसंबर तक प्रदान की जायेगी। साथ ही प्रदेश के सभी परीक्षा केन्द्रों की सूची को हमारे वेबसाइट में भी 31 दिसंबर से अवलोकन कर सकते हैं।

8- अंतिम चरण की परीक्षा प्रदेश स्तरीय होगी जिसकी तिथि एवं स्थान की घोषणा 17 जनवरी को ही किया जायेगा। इस परीक्षा में प्रारंभिक चरण की परीक्षा में चयनित परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे। इसी दिन जिला एवं प्रदेश स्तरीय परीक्षा का पुरस्कार भी किया जायेगा।

9- अभ्यर्थी को अपने-अपने घरों में शाकवाटिका का निर्माण करना अनिवार्य है। शाकवाटिका 30 दिसंबर तक पूर्ण करें। उसका विडियो एवं फोटो के आधार पर मूल्यांकनकर्ता मूल्यांकन करेंगे। परीक्षा में 20% अंक शाकवाटिका के जुड़ेंगे। ओपन श्रेणी का पेपर कुल 100 अंकों का होगा जिसमें 20 अंक शाकवाटिका के होंगे। ओपन श्रेणी स्तर पर 0-20 अंक देय होगा, जिसका मूल्यांकन परीक्षक करेंगे। यदि कोई परीक्षार्थी शाकवाटिका नहीं बनाता है तो उसे शून्य अंक दिया जायेगा।

10- शाकवाटिका के विडियो एवं फोटो जिसमें अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित रहेंगे तथा कमेन्ट्री भी करेंगे, उसे परीक्षा वाले दिन 17 जनवरी को परीक्षा केन्द्र में उपलब्ध QR Code को स्कैन करके अपलोड करना होगा। इसका मूल्यांकन संस्था के मूल्यांकनकर्ता करेंगे।

11- शाकवाटिका में निम्नानुसार पौधे होना अनिवार्य है-

  • 1- कम से कम पाँच प्रकार के औषधीय पौधे
  • 2- कम से कम पाँच प्रकार के फलों के पौधे
  • 3- कम से कम पाँच प्रकार के फूलों के पौधे
  • 4- कम से कम पाँच प्रकार के लता (नार) वाली सब्जी के पौधे
  • 5- कम से कम तीन प्रकार के पत्तेदार सब्जी (भाजी) के पौधे
  • 6- कम से कम तीन प्रकार के कंद वाली सब्जी के पौधे
  • 7- कम से कम तीन प्रकार के तने वाली सब्जी के पौधे

12- शाकवाटिका का निर्माण घर की छत अथवा बाड़ी में ही करेंगे।

13- शाकवाटिका का प्रशिक्षण Online माध्यम से प्रदान किया जायेगा जिसमें आप सहभागी हो सकते हैं। इसकी Link आदि की जानकारी संस्था की वेबसाइट के माध्यम से नियमित प्रदान की जाती रहेगी।

14- किसी प्रकार की जानकारी अभ्यर्थी अपने जिला गौ विज्ञान परीक्षा प्रमुख से प्राप्त कर सकते हैं। उनके नाम और मोबाइल नम्बर संस्था की वेबसाइट www.gausevacg.org पर उपलब्ध है।